ममता ने सरकार पर बोला हमला, कहा- जीत के दावे कैसे कर रही BJP... क्या फिक्स कर रखी है EVM?
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 05:52 PM (IST)
नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के 16 जिलों में राज्य विधानसभा की 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 167 महिलाओं सहित 1,478 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करने के लिए जनता आज मतदान कर रही है। इस दौरान ममता ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि SIR के विरोध में बंपर वोटिंग बंगाल की जनता कर रही है। अमित शाह अफसरों को धमकाने के लिए बंगाल आए हैं। बीजेपी जीत के कैसे दावे कर रही है क्या बीजेपी ने EVM फिक्स कर रखी है? हालांकि दोनो पार्टियां जीत के दावे कर रही है फिलहाल ये तो जनता ही तय करेगी कि बंगला का ताज किसके सिर बंधेगा। इसका फैसला 4 मई हो ही होगा।
ये भी पढ़ें:- Bengal Assembly Elections 2026: मतदान को लेकर लोगों में दिखा भारी उत्साह, 1 बजे तक हुई 62.18% वोटिंग
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को मतदान के शुरुआती दो घंटों में 18.76% मतदान दर्ज किया गया। अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और सुबह नौ बजे तक 3.60 करोड़ मतदाताओं में से 18.76% ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
