मुंबई की बारिश में फसी मलेशियाई महिला, पहली बार घुमने आई थी भारत

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2019 - 05:12 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आफत की बारिश हो रही है। मॉनसून की पहली बारिश ने ही मुंबई काे पानी पानी कर दिया। कई इलाकों में जलभराव के चलते लंबे जाम लग गए हैं। वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जाे डूबते मुंबई का हाल बयां कर रही है। 
PunjabKesari

दरअसल मुंबई के मशहूर मिलान सबवे पर पानी भर जाने के कारण एक महिला उसमें फस गई। उसने वहां से निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन वह असफल रही। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हे किसी तरह बाहर निकाला गया। वायरल हो रही तस्वीरों में दिखाई दे रहा है महिला किस तरह पानी से बाहर निकलने के लिए जद्दोजहद कर रही है। 
PunjabKesari

जानकारी के अनुसार यह महिला मलेशिया की रहने वाली है और वह पहली बार मुंबई घुमने आई थी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले दो दिन मुंबई पर भारी हैं। कोलाबा स्थित प्रादेशिक मौसम केंद्र ने अगले पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। इसके मुताबिक 28 और 29 जून को मुंबई कुछ इलाकों में भारी से काफी भारी बारिश हो सकती है। हालांकि 30 जून और 1 जुलाई को थोड़ा राहत मिल सकती है। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News