पिता के सुसाइड के बाद रोते हुए मां के घर पहुंची एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, पीछे-पीछे दिखे अर्जुन कपूर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2024 - 01:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  आज बुधवार मलाइका अरोड़ा से जुड़ी एक दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने घर से कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस खबर से बॉलीवुड इंडस्ट्री में हलचल मच गई है, और इसे सुनकर यकीन करना किसी के लिए भी मुश्किल हो रहा है। अरोड़ा परिवार गहरे सदमे और शोक में है। इस बुरी खबर के बाद मलाइका से पहले उनके पूर्व पति अरबाज खान उनके घर पहुंच चुके हैं। 

वहीं मलाइका को खबर मिलते ही पुणे से मुंबई पहुंची और रोते हुए उन्हें अपनी मां के घर जाते हुए देखा गया इसी बीच उनके फ्रेंड अर्जुन कपूर को भी वहां स्पाॅट किया गया। 

PunjabKesari

बता दें कि मलाइका के इस दुख की घड़ी में सबसे पहले उनके एक्स हसबैंड अरबाज खान वहां पहुंचे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार के थे। उनका परिवार बॉर्डर पर बसे फाजिल्का जिले का रहने वाला था। अनिल ने भारतीय मर्चेंट नेवी में नौकरी की है। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पोलीकार्प से शादी की थी, जो मलयाली क्रिश्चियन परिवार से आती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News