''भाजपा संविधान की अनदेखी कर दबाती है जनता की आवाज'', मुख्यमंत्री शिवकुमार ने लगाए आरोप
punjabkesari.in Saturday, Oct 10, 2026 - 07:15 PM (IST)
नेशनल डेस्क : कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने शनिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों की आवाज दबाकर और उन्हें चुप कराकर काम करती है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए। शिवकुमार नयी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लगाए गए प्रतिबंधों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जहां कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के बैनर तले विभिन्न नागरिक समाज संगठनों ने प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ''वे (भाजपा) हमेशा हमें दबाते हैं, वे आपको और हर किसी को दबाते हैं। वे संविधान के प्रावधानों की अनदेखी करते हुए हर किसी और हर आवाज को दबाने की कोशिश करते हैं। उनका काम करने का यही तरीका है और वे ऐसा ही कर रहे हैं।''
