Mahindra के ग्राहकों को बड़ा झटका! कंपनी ने इस SUV की बढ़ाई कीमतें, जानें क्या हैं नई कीमतें

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 02:56 PM (IST)

Mahindra Thar Price hike: Mahindra के ग्राहकों को बड़ा झटका लगने वाला है। कंपनी ने आपकी फेवरेट SUV महिंद्रा थार की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि ये नई दरें 6 अप्रैल 2026 से प्रभावी हो चुकी हैं। इस बार कीमतों में लगभग 2.5% तक की बढ़ोतरी की है, जिसके चलते अलग-अलग मॉडल्स के दाम 43,500 रुपये तक बढ़ गए हैं। आइए जानते हैं अब थार के किस वेरिएंट के लिए आपको कितनी जेब ढीली करनी होगी।

किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ी कीमत?

महिंद्रा ने थार के पेट्रोल और डीजल दोनों ही मॉडल्स के दामों में बदलाव किया है। यहाँ विस्तार से समझें:

  • सबसे ज्यादा बढ़ोतरी: थार के LXT 4WD 2.2 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 43,500 रुपये बढ़ाए गए हैं।
  • पेट्रोल ऑटोमैटिक: LXT 4WD 2.0 पेट्रोल ऑटोमैटिक वेरिएंट की कीमत में 41,500 रुपये का इजाफा हुआ है।
  • मैन्युअल वेरिएंट्स: डीजल मैन्युअल मॉडल अब 39,500 रुपये और पेट्रोल मैन्युअल वेरिएंट 37,500 रुपये तक महंगे हो गए हैं।
  • अन्य मॉडल्स: LXT 2WD 1.5 डीजल और LXT 4WD 2.0 पेट्रोल जैसे वेरिएंट्स की कीमतों में भी 30,500 रुपये की समान वृद्धि की गई है।

PunjabKesari

नहीं महंगा हुआ बेस मॉडल

कंपनी ने थार का बेस मॉडल खरीदने वालों को बड़ी राहत दी। बता दें कि थार के बेस मॉडल में कोई भी इजाफा नहीं किया गया। यह अभी भी अपनी पुरानी शुरुआती कीमत 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर उपलब्ध है।

3 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

महिंद्रा ने तीन महीनों के भीतर महिंद्रा थार की कीमतों में यह दूसरी बार बढ़ोतरी की है। इससे पहले भी कंपनी ने दाम करीब 20,000 रुपये तक बढ़ाए थे। बाजार में थार का सीधा मुकाबला मारुति जिम्नी (Maruti Jimny) और फोर्स गुरखा (Force Gurkha) जैसी गाड़ियों से रहता है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News