साईभक्तों के लिए अच्छी खबर, शिरडी हवाईअड्डे को मिला रात में लैंडिंग का लाइसेंस
punjabkesari.in Thursday, Feb 16, 2023 - 07:25 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के अहमदनगर जिले की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी शिरडी स्थित हवाईअड्डे को बृहस्पतिवार को नियामक नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से रात में विमानों के उतरने का लाइसेंस मिल गया है। इस कदम से शहर में संपर्क सुविधा और मजबूत होगी। ज्ञात हो कि शिरडी में साईं बाबा को समर्पित एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। यह शहर मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे का भी हिस्सा है। अब वंदे भारत सेवा भी यहां के लिए उपलब्ध है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में इसका उद्घाटन किया था। फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘‘साईभक्तों और महाराष्ट्र के लिए अच्छी खबरों की हैट्रिक! समृद्धि महामार्ग, वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद अब हमारे शिरडी हवाईअड्डे को आज सुबह डीजीसीए से ‘नाइट लैंडिंग' का लाइसेंस मिल गया है।'' उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘एयरलाइंस द्वारा मार्च/अप्रैल 2023 से रात की उड़ानें शुरू किए जाने की उम्मीद है। वर्तमान में इस हवाई अड्डे से 13 उड़ानें संचालित होती हैं। अब और उड़ानें जोड़े जाने की उम्मीद है।''
फडणवीस ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि 2017 में जब ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा शुरू हुआ था तो वह (राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में) शीर्ष पर थे और जब इसे रात में लैंडिंग करने लाइसेंस प्राप्त हुआ है तो राज्य सरकार का नेतृत्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके आग्रह पर तेजी से कार्रवाई के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे शिरडी की यात्रा आसान होगी आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक वृद्धि भी होगी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, जुआ और सट्टा के तीन मामलों में 13 आरोपी गिरफ्तार, लाखों रुपए नकदी बरामद

Recommended News

Shukrawar Ke Upay: आप भी चाहते हैं कि मां लक्ष्मी आपके घर में प्रवेश करें तो...

ज्येष्ठ माह के दिन जरूर करें गंगा स्नान, जाने-अनजाने में हुए पापों से मिलेगी मुक्ति

Jyeshta Purnima पर इन चीजों के दान से आएगी सुख- समृद्धि, बरसेगी मां लक्ष्मी की भी कृपा

ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन इन चीजों को दान करने से घर में आती है बरकत, पैसों से भर जाएगी तिजोरी!