Maruti Car Price Hike: ग्राहकों को बड़ा झटका! इस दिन से 30,000 रुपए महंगी हो जाएंगी कंपनी की ये कारें

punjabkesari.in Friday, May 22, 2026 - 12:40 PM (IST)

ऑटो डेस्क: Maruti Suzuki के ग्राहकों के लिए बुरी खबर सामने आई है। कंपनी ने जून से अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। अब जून 2026 से विभिन्न मॉडल्स की कीमतों में 30,000 रुपए का इजाफा होने वाला है। कीमत बढ़ोतरी के पीछे का कारण कच्चे माल की बढ़ती लागत और उत्पादन से जुड़े खर्चों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण कंपनी को यह कदम उठाना पड़ रहा है। कंपनी के मुताबिक वे पिछले कई महीनों से आंतरिक स्तर पर खर्चों को नियंत्रित कर इस बढ़ते बोझ को खुद संभालने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन चौतरफा महंगाई के दबाव के कारण अब कीमतों को बढ़ाना उनकी मजबूरी बन गया है।

PunjabKesari

इन पर होगा ज्यादा असर

मारुति सुजुकी को भारतीय बाजार में मिडिल क्लास और बजट फ्रेंडली कारों के लिए जाना जाता है। कंपनी की सबसे ज्यादा सेल होने वाली कारें जैसे ऑल्टो (Alto), वैगनआर (WagonR), सेलेरियो (Celerio) और स्विफ्ट (Swift) खरीदने वाले ग्राहकों की जेब पर इसका सीधा असर होगा।

मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से तय होंगे नए दाम

आपको बता दें कि मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से नए दाम तय होंगे। ऐसी संभावना है कि छोटी और बजट कारों के मुकाबले प्रीमियम सेगमेंट की गाड़ियों के दाम अधिक बढ़ सकते हैं।  बेस मॉडल (Base Variant) खरीदने वालों पर इसका असर कम (शायद 5 से 10 हजार रुपये) हो सकता है, जबकि टॉप मॉडल (Top Variant) लेने वालों को पूरे 30,000 रुपये तक अतिरिक्त चुकाने पड़ सकते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News