महाराष्ट्र : जलगांव में हेलीकॉप्टर क्रैश, एक पायलट की मौत, दूसरा हुआ जख्मी

punjabkesari.in Friday, Jul 16, 2021 - 10:04 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में जलगांव जिले के पहाड़ी इलाके वादरी गांव में शुक्रवार को एक लघु प्रशिक्षु विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट की मौत हो गयी और महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हो गयी। अदावद पुलिस के मुताबिक मृतक नूरुल अनिल (30, बेंगलुरु निवासी) था।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक शिरपुर हवाई अड्डे के प्रशिक्षार्थियों का विमान आज दोपहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना में पायलट बेंगलुरू निवासी नूरुल अनिल (30) की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही चोपाड़ा तहसीलदार अनिल गावित और अन्य अधिकारी मौके का पहुंचे।

चिकित्सा अधीक्षक मनोज पाटिल और गुरुप्रसाद वाघ ने घायल महिला प्रशिक्षु पायलट मध्य प्रदेश में परिधर, बडवानी निवासी अनुष्का लखन गुजर (28) का प्रारंभिक उपचार किया। अनुष्का की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मुंबई के अस्पताल ले जाया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News