फडणवीस ही नहीं, इन मुख्यमंत्रियों का कार्यकाल भी रहा सबसे कम
punjabkesari.in Tuesday, Nov 26, 2019 - 05:49 PM (IST)
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शपथ लेने के महज तीन दिन बाद ही पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देकर देवेंद्र फडणवीस सबसे कम कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट में अपना नाम शामिल कर चुके हैं। इससे पहले साल 2018 में भाजपा के ही येदियुरप्पा ने कम समय के सीएम का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। येदियुरप्पा सिर्फ ढाई दिन के लिए सीएम बन पाए थे। आईए एक नजर डालते हैं सबसे कम कार्यकाल वाले मुख्यमंत्रियों की इस लिस्ट पर।

फडणवीस का शिवसेना पर तीखा हमला
वहीं फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अमित शाह ने साफ किया था कि राज्य का मुख्यमंत्री भाजपा से ही होगा। उन्होंने कहा कि जनता ने गठबंधन को बहुमत दिया था, जनता ने बीजेपी को सबसे ज्यादा सीटें दी, लेकिन शिवसेना ने अपनी पहली ही पीसी में सौदेबाजी शुरू की।सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हमें 105 सीटों पर जनादेश मिला था। हमने ढाई-ढाई सीएम पोस्ट के लिए कोई वादा नहीं किया था। हमने सरकार बनाने के लिए शिवसेना का बहुत इंतजार किया, लेकिन शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस से बातचीत शुरू कर दी। बाद में शिवसेना ने अपनी ही मजाव बना दिया।
