महाराष्ट्र: CM देवेंद्र फडणवीस ने भरा नामांकन, नितिन गडकरी भी रहे साथ

punjabkesari.in Friday, Oct 04, 2019 - 12:19 PM (IST)

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी उनके साथ मौजूद रहे। फडणवीस नागपुर की साउथ वेस्ट सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन भरने से पहले फडणवीस ने गडकरी और चंद्रकांत पाटिल के साथ रोड शो किया।

 

फडणवीस पर्चा दाखिल करने से पहले नितिन गडकरी के घर उनसे मिलने के लिए गए। इस दौरान उनकी पत्नी अमृता भी उनके साथ मौजूद रहीं। गडकरी की पत्नी ने फडणवीस को तिलक लगाकर घर से विदा किया। नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिवसेना और भाजपा की आज शाम करीब 6 बजे साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होनी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News