महाराष्ट्र: उद्धव ने छगन भुजबल-जयंत पाटिल के पोर्टफोलियो में किया बदलाव,अब मिला ये विभाग

punjabkesari.in Saturday, Dec 14, 2019 - 07:14 PM (IST)

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को राकांपा के कोटे से मंत्री बने जयंत पाटिल और छगन भुगजल को गुरुवार को आवंटित विभागों में फेरबदल किया । पाटिल को 12 दिसंबर को वित्त और योजना, आवास, जन स्वास्थ्य, निगम, खाद्य और जन आपूर्ति, श्रम और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं भुजबल को सिंचाई, ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, आबकारी, कौशल विकास, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग आवंटित किए गए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक अब सिंचाई विभाग का कार्यभार पाटिल को दिया गया है जबकि भुजबल को खाद्य, नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता सरंक्षण और अल्पसंख्यक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। 

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र विकास अघाडी का नेतृत्व कर रहे शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को छह मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। महाराष्ट्र विकास अघाडी में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस शामिल हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र 21 दिसंबर को समाप्त होने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News