खाना बनाने वाली पर फिसला मालिक का दिल, धीरे-धीरे आए करीब, फिर दोनों ने संबंध बनाए और फिर एक दिन...
punjabkesari.in Friday, Sep 05, 2025 - 12:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पत्नी जोकि अविवाहित शख्स अमित लवकुश मिश्रा के घर में खाना बनाने का काम करती थी। वहीं मालिक का दिल उसपर फिसल गया और धीरे-धीरे वह करीब आने लगी। जल्द ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। जिसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि उसे पति के अवैध संबंध पर शक होने लगा था।
खाना बनाने जाती थी, दिल दे बैठी
यह कहानी अरविंद नजीर सूरतने की है जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। अरविंद की पत्नी जोकि अविवाहित शख्स अमित लवकुश मिश्रा के घर में खाना बनाने का काम करती थी धीरे-धीरे अमित के करीब आने लगी। जल्द ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए।
अरविंद को अपनी पत्नी के इस रिश्ते पर शक होने लगा था जिससे उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। दो दिन पहले जब अमित अपने घर गैस सिलेंडर लेकर आया तो अरविंद को इस बारे में पता चला और पति-पत्नी के बीच बहस भी हुई।
यह भी पढ़ें: भारत के इस पड़ोसी देश ने रातोंरात बंद किए Facebook और YouTube जैसे 26 सोशल मीडिया ऐप्स, जानें क्या है वजह?
प्रेम कहानी का खूनी अंत
मंगलवार की रात को यह बहस फिर से बढ़ गई। पत्नी ने गुस्से में अपने प्रेमी अमित को सब कुछ बता दिया। अमित तुरंत अरविंद के घर पहुंचा। वहां दोनों ने मिलकर अरविंद को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश रची। पत्नी ने पहले अरविंद को नींद की गोलियां दीं ताकि वह बेहोश हो जाए। इसके बाद अमित और पत्नी ने मिलकर लकड़ी के बल्लम से अरविंद के चेहरे पर कई वार किए। इस हमले में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें: IMD Alert: तैयार हो जाओ UP वालो! क्या फिर होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
अगले दिन अरविंद के बड़े भाई अशोक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पहले अमित को गिरफ्तार किया और फिर पत्नी को भी हिरासत में ले लिया। दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
फिलहाल अदालत ने दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।