हैदराबाद: मदरसे में 6 नाबालिग लड़कों के साथ मौलवी ने किया दुष्कर्म

punjabkesari.in Thursday, May 03, 2018 - 11:28 PM (IST)

हैदराबाद : मदरसा के 23 वर्षीय मौलवी को छह नाबालिग लड़कों का यौन उत्पीडऩ करने के आरोपों पर गिरफ्तार किया गया है।  सहायक पुलिस आयुक्त अशोक चक्रवर्ती ने बताया कि सभी लड़कों की उम्र 10 से 12 साल के बीच है। पिछले कुछ महीने में कथित तौर पर उनका उत्पीडऩ हुआ।

अधिकारी ने बताया कि अरबी पढ़ाने वाले रेहान को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उत्पीडऩ के बारे में कुछ पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने 29 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने कहा कि कानून के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया। चक्रवर्ती ने बताया कि एक अदालत ने मौलवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे जांच की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News