Video-मध्यप्रदेश के सिपाही का कमाल नशे में धुत होकर भी नहीं छोड़ा रौब

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 06:19 PM (IST)

मध्यप्रदेश (पन्ना): शराब की लत के कारण आदमी अंधा हो जाता है और तब वह अपने कर्तव्य को भी भूल जाता है। छतरपुर में पदस्थ आरक्षक विजय सिंह ने जब शराब की लत के कारण अपनी सेवा में लापरवाही की तो उसको निलंबित कर दिया गया। कुछ समय बाद उसे बहाल कर पन्ना भेज दिया गया। लेकिन विजय यहां भी नहीं सुधरा। रविवार को उसने इतनी शराब पी ली की वो चल भी नहीं पा रहा था।

नशे में धुत शिवराज सिंह का यह सिपाही सड़क पर ही गिरा पड़ा। लेकिन शराब के नशे में भी वो पुलिसिया रौब झाड़ता रहा और लोगों को डराता रहा। हालांकि जब मीडिया का कैमरा सामने आया तो उसकी हालत खराब हो गई। विजय सिंह का बैच नंबर 10 है। हद तो यह है कि यहां पन्ना आने के बाद भी वो सस्पेंड हो गया और लूप लाइन में पन्ना पुलिस लाइन में पदस्थ है।.


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Recommended News

Related News