सावन के दूसरे सोमवार देखिए महाकाल की भस्म आरती, भगवान भोले का हुआ शानदार श्रृंगार
punjabkesari.in Monday, Aug 02, 2021 - 07:30 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार भस्म आरती की गई। इस बार भी यह आरती बिना श्रद्धालुओं के हुई। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से करीब 175 किलोमीटर की दूरी पर उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर, भगवान शिव के देश में मौजूद 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक है।
#WATCH | Madhya Pradesh: Priests perform 'Bhasma Aarti' at Mahakaleshwar Jyotirlinga temple in Ujjain on the second Monday of 'Sawan' pic.twitter.com/Jza3TZJO0h
— ANI (@ANI) August 2, 2021
अहले सुबह भगवान भोले का श्रृंगार किया गया था। उसके बाद भस्माआरती की गई है। कोरोना नियमों का पालन करते हुए इस बार भी भक्त दूर से महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। महाकाल के दर्शन के लिए भक्तों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ही करवाना होगा।
भगवान भोले के मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ है लेकिन महाकाल इस बार भी भक्तों को पाबंदियों के साथ ही दर्शन दे रहे हैं। बता दें कि सावन का महीना भगवान शंकर को समर्पित होता है. भगवान शिव को ये महीना खास तौर से पसंद है. मान्यता है कि चातुर्मास के समय जब भगवान विष्णु शयन के लिए जाते हैं, तो सृष्टि संचालन का कार्यभार महादेव रुद्रदेव पर आ जाता है।
सावन के महीने में इस बार कुल 4 सोमवार पड़ेंगे. सावन महीने में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा की जाती है। सावन के सभी सोमवार को महाकाल की सवारी निकाली जाती है। इस महीने में बड़े पैमाने पर महाकाल मंदिर से राजा महाकाल की सवारी निकाली जाती है, जिसमें शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उज्जैन पहुंचते हैं और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेते हैं।
\