ऑनलाइन सेक्स रैकेट चलाता था ये BJP नेता, पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 19, 2017 - 06:02 PM (IST)

नई दिल्लीः मध्यप्रदेश की राजधानी भाेपाल की सबसे पॉश अरेरा कॉलोनी में चल रहे अॉनलाइन सैक्स रैक्ट का पर्दाफाश हुअा है। साइबर पुलिस ने रैकेट से जुड़े भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी नीरज शाकिया सहित 8 मुलाजिमाें काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिराेह के चंगुल से महाराष्ट्र और मेघालय की 4 लड़कियाें काे भी बचाया है। दरअसल, राज्य साइबर पुलिस काे अॉनलाइन वैबसाइट के जरिए सैक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने मामले की जांच की ताे पता चला कि वैबसाइट के जरिए ग्राहकाें काे बुकिंग की सुविधा के साथ लड़कियां भी मुहैया करवाई जा रही है। यह अॉनलाइन सैक्स रैक्ट शहर के सबसे पॉश इलाके ई-7 अरेरा कॉलाेनी के अशाेका साेसायटी  के एक फ्लैट में चलाया जा रहा है।

नाैकरी ढूंढने वाली लड़कियाें से करते थे संपर्क
AIG साइबल सेल शैलेंद्र चौहान ने बताया कि आरोपी वेबसाइट के जरिए सेक्स रैकेट संचालित कर रहे थे। ये लोग जॉब से जुड़ीं विभिन्न साइटों पर अपना बायोडेटा अपलोड करने वालीं लड़कियों से संपर्क करते थे, जिसके बाद उन्हें जॉब का ऑफर देकर भोपाल बुलाते और सेक्स रैकेट में धकेल देते थे। पकड़े गए आरोपियों में दिनेश उर्फ डेविड, सुरेश गहलोत उर्फ शैलेंद्र, रवि प्रजापति, हरजीत धनवानी, मनोज कुमार गुप्ता, कृष्णकुमार जायसवाल, सुरेश बेलानी, मिसवा उद्दीन और नीरज शाक्य शामिल हैं। कार्रवाई के बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने उसे पार्टी से निकाल दिया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News