दलित बेटी के पढ़ने पर बवाल! बीच सड़क रास्ता रोका, बस्ता छीना, स्कूल जाने से रोकने पर 7 लोग गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 09:36 AM (IST)

शाजापुर:  पुलिस ने एक नाबालिग दलित लड़की को स्कूल जाने से रोकने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों के एक समूह ने यह कह कर लड़की को स्कूल जाने से रोका कि अन्य लड़कियां भी स्कूल नहीं जाती हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 

 पुलिस ने बताया कि बवालियाखेड़ी गांव में कथित घटना के बाद लड़की के परिवार और गिरफ्तार किए गए लोगों के परिवारों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें कुछ लोग घायल भी हो गए। कोतवाली थाना प्रभारी अवधेश कुमार शेषा ने शिकायत के हवाले से बताया कि घटना उस समय हुई जब अनुसूचित जाति समुदाय की 16 वर्षीय एक लड़की शनिवार दोपहर स्थानीय स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी।
 

 उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने लड़की का रास्ता रोका, उसका बस्ता छीना और उससे स्कूल नहीं जाने को कहा। लोगों ने कहा कि गांव की अन्य लड़कियां भी स्कूल नहीं जाती हैं। बाद में लड़की के परिवार के लोगों और आरोपियों के परिजन के बीच इसी बात पर झड़प हो गई। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News