मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री, विधायक दल की बैठक में लिया फैसला

punjabkesari.in Monday, Dec 11, 2023 - 04:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क:  मध्य प्रदेश को आज अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधायक दल की बैठक में  मोहन यादव के नाम पर सहमति बन गई है। यानि मोहन यादव मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। 

बता दें कि इससे पहले केंद्रीय पर्यवेक्षक हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पार्टी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा के प्रमुख के. लक्ष्मण और सचिव आशा लाकड़ा भी बैठक में शामिल थे। 

भाजपा ने 17 नवंबर को हुए चुनाव में 230 सदस्यीय विधानसभा में 163 सीट जीतकर मध्य प्रदेश में सत्ता को बरकरार रखा।  बता दें कि मध्य प्रदेश में भाजपा दो दशक में पांचवीं बार सरकार बनाने जा रही है. इससे पहले वह 2003, 2008, 2013 और 2020 में राज्य में सत्ता में आई थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News