राष्ट्र निर्माण में पहले से ज्यादा से एकजुट हैं लोग: नायडू

punjabkesari.in Friday, May 26, 2017 - 01:43 PM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम.वेंकैया नायडू ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले तीन साल के दौरान लोगों को एकजुट किया है और नए भारत की निर्माण के लिए मजबूत नींव गई है। मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरा होने के अवसर पर नायडू ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर जारी अपने संदेशों में कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिए लोग पहले से ज्यादा एकजुट हुए हैं। उनकी हताशा दूर हो रही है और वे एक नए नेतृत्व के साथ नयी ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहे हैं, जिसपर प्रत्येक भारतीय गर्व कर सके। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न वर्गों के सशक्तीकरण हो रहा है और नया भारत बनाने की नींव रख दी गयी है जिसमें सभी भारतीयों की आकांक्षाएं पूरी होंगी। 

उन्होंने कहा है कि तीन साल में मोदी सरकार ने विकसित भारत बनाने के लिए लोगों को एकजुट किया है और उनका संकल्प मजबूत हुआ है। भारत का गौरव बढ़ा है और लोग निराशा के भाव से उबर रहे हैं और राष्ट्र नयी ऊंचाई की ओर बढ़ रहा है। वर्ष 2014 का जनादेश तेजी से आकार ले रहा है। नायडू ने कहा कि सरकार के पिछले तीन साल निर्णायक, ईमानदार, नवाचार, उत्तरदायित्व और सशक्तीकरण के प्रतीक रहे हैं। गांव, गरीब, किसान, युवा, मजदूर, महिला, दलित, आदिवासी समुदाय सशक्त हो रहे हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News