Kundli Tv- चंद्रग्रहण: सभी राशियां होंगी प्रभावित, पलट जाएगा इन लोगों का भाग्य

punjabkesari.in Friday, Jul 27, 2018 - 12:27 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)
शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के दिन 65 साल बाद सबसे लंबा चंद्रग्रहण लगने वाला है। राधा कृष्ण मंदिर वृंदावन धाम के पुजारी पंडित मुकेश शर्मा ने बताया लगभग एक घंटे 43 मिनट का यह चंद्रग्रहण हरेक राशि पर प्रभाव डालेगा और इसके प्रभाव से बचने के लिए लोग अपने इष्टदेव का मंत्र जाप कर सकते हैं। पंडित मुकेश शर्मा के अनुसार 27 जुलाई की रात को लगने वाला यह चंद्रग्रहण 20वीं सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण होगा। 

PunjabKesari
दोपहर को मंदिरों के कपाट हो जाएंगे बंद
काली माता मंदिर के पुजारी पंडित नंद लाल शर्मा के अनुसार इस चंद्रग्रहण का समय 27 जुलाई मध्य रात्रि 11.54 बजे शुरू होकर 28 जुलाई सुबह 3.49 बजे समाप्त होगा। पंडित नंद लाल शर्मा के अनुसार इससे पहले 26 जुलाई 1953 को सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगा था। 27 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर सूतक लगने से पहले गुरु पूजन, गुरु दान दक्षिणा इत्यादि सम्पन्न कर लेने चाहिए। दोपहर 2.54 बजे मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। पंडित नंद लाल के अनुसार 27 जुलाई को दोपहर 2.54 बजे सूतक लग जाएगा। 

PunjabKesari
राशियों पर पड़ेगा यह प्रभाव

PunjabKesari
मेष :
सुख-संपत्ति का लाभ होगा।

वृष : मान-अपमान का योग है, सावधान रहना होगा।

मिथुन : शारीरिक, मानसिक, पारिवारिक परेशानी होगी।

कर्क : पति-पत्नी परेशान होंगे।

सिंह : सामान्य सुख का योग।

कन्या : मानसिक परेशानी होगी।

तुला : इस राशि वालों के लिए कष्ट कारक होगा।

वृश्चिक : जन-धन का लाभ।

धनु : जन-धन की हानि।

मकर : विशेष कष्टकर है।

कुंभ : व्यापार, नौकरी और विद्या की हानि।

मीन : हर प्रकार से लाभ, सुख सम्पत्ति की प्राप्ति।

PunjabKesari

Kundli Tv- यहां मिलेगी चार्तुमास से जुड़ी हर एक जानकारी

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News