दवा दिलाने के बहाने ले गया मौसा, दूर जाकर कर दिया कांड, फिर काफी देर बाद अर्धनग्न...

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2026 - 12:58 PM (IST)

Lucknow Gomti River Girl Body Found : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र (दाउदनगर) में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। बुधवार रात दवा लेने के बहाने घर से निकली एक 17 साल की किशोरी का शव अगली सुबह गोमती नदी से बरामद हुआ। परिजनों ने किशोरी के सगे मौसा पर गंभीर आरोप लगाए हैं जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

दवा दिलाने गया था मौसा, सुबह मिली सिर्फ लाश

परिजनों के अनुसार, किशोरी की तबीयत खराब होने पर उसका मौसा उसे बुधवार रात दवा दिलाने के लिए घर से ले गया था। काफी देर तक जब दोनों वापस नहीं लौटे तो परिवार की चिंता बढ़ गई। गुरुवार सुबह गोमती नदी के किनारे झाड़ियों में किशोरी के कपड़े और चप्पल बिखरे मिले और पानी में उसकी अर्धनग्न लाश उतराती पाई गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस की उलझन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया। शुरुआती रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबना बताई गई है। शुरुआती जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन घटनास्थल के हालात (अर्धनग्न शव और बिखरे कपड़े) कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए स्लाइड तैयार कर लैब भेज दी है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें: AI और mRNA ने मिलकर बनाई जादुई Cancer Vaccine, बचाई बेजुबान की जान

संदिग्ध मौसा और अपहरण की झूठी कहानी

इस पूरे मामले में मौसा की भूमिका सबसे ज्यादा संदिग्ध है। आरोपी मौसा घटना के बाद गोमती किनारे नशे की हालत में पाया गया। उसने पुलिस और परिवार को फोन कर बताया कि किशोरी का अपहरण हो गया है लेकिन जांच में अपहरण के कोई सबूत नहीं मिले। परिवार का कहना है कि उसे तैरना नहीं आता था। शक है कि विरोध करने पर उसे नदी में धक्का दिया गया होगा।

बेसहारा बच्चों की परवरिश कर रही थी मौसी

मृतक किशोरी की कहानी बेहद भावुक करने वाली है। उसकी मां बचपन में ही घर छोड़कर चली गई थी और पिता ने दूसरी शादी कर ली थी। ऐसे में उसकी मौसी ही मां बनकर उसे और उसके भाई को पाल रही थी। मौसी का रो-रोकर बुरा हाल है और वह खुद अपने पति (आरोपी मौसा) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News