LPG ले जा रहा एक टैंकर टोल बूथ से टकराने के बाद हुआ ब्लास्ट, रोंगटे खड़े कर देगा ये CCTV फुटेज, 4 लोगों की मौत
punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 11:39 AM (IST)
नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) ले जा रहा एक टैंकर टोल बूथ से टकराने के बाद फट गया, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हादसा 26 जून की सुबह करीब 6:40 बजे हुआ और इसका CCTV फुटेज आज सुबह सामने आया।
24 सेकंड के इस वीडियो में दो टैंकर टोल बूथ की ओर आते दिख रहे हैं, तभी उनमें से एक अचानक बेकाबू हो जाता है, डिवाइडर से टकराता है और टोल प्लाजा से जा भिड़ता है। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त टैंकर से गैस लीक हुई और ज़बरदस्त धमाका हुआ। कुछ ही पल में इलाके में घना धुआं फैल गया।
An LPG tanker has crashed and exploded at the Sihori Toll Plaza in Kaushambi, Uttar Pradesh, India.
— GeoTechWar (@geotechwar) July 3, 2026
Authorities confirm 4 people are dead, including the driver, while 7 toll plaza workers have been critically burned and hospitalized.
Kaushambi blast - UP tanker explosion pic.twitter.com/GxbKjw244R
खबरों के मुताबिक, आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि उन्हें करीब दो किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए ज़िले की सभी फायर ब्रिगेड यूनिट्स और सिविल पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था। ड्राइवर, जिसकी पहचान 40 वर्षीय धर्मेंद्र दुबे के तौर पर हुई है, और टोल प्लाज़ा के कर्मचारी आलोक की मौके पर ही मौत हो गई। टोल प्लाज़ा के कई अन्य कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। उनमें से दो की बाद में मौत हो गई। ट्रैफ़िक जाम से बचने के लिए कुछ समय के लिए गाड़ियों को बिना शुल्क के टोल प्लाज़ा से गुज़रने दिया गया। हादसे की जांच के लिए एक तकनीकी टीम बनाई गई है।
