महंगाई से बड़ी राहत: जुलाई महीने की पहली तारीख को ही सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, चेक करें अपने शहर के नए रेट्स

punjabkesari.in Wednesday, Jul 01, 2026 - 07:50 AM (IST)

LPG Price Cut: जुलाई महीने की शुरुआत आम जनता और खासकर व्यापारियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महीने के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान कर दिया है। पिछले काफी समय से लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच इस फैसले को महंगाई के मोर्चे पर एक बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।राहत की यह बात 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर लागू होगी, जिसकी कीमतों में सीधे ₹183 की कटौती की गई है।

दिल्ली में ₹3,000 के नीचे आया कमर्शियल सिलेंडर
ताजा रेट लिस्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में जो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब तक ₹3,113 का मिल रहा था, उसकी कीमत अब घटकर ₹2,930 रह गई है। इस कटौती के बाद रेस्टोरेंट, ढाबा चलाने वालों और छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि पिछले कुछ समय में मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में बढ़ते तनाव के चलते कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ताबड़तोड़ बढ़ाए गए थे।

घरेलू गैस (14 Kg) उपभोक्ताओं को क्या मिला?
एक तरफ जहां कमर्शियल गैस के दाम में बंपर कटौती हुई है, वहीं दूसरी तरफ आम जनता की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के दाम को पूरी तरह स्थिर रखा है। यानी घर के बजट पर न तो कोई नया बोझ बढ़ा है और ना ही कोई अतिरिक्त राहत मिली है।

साल 2026 में पहली बार मिली यह राहत
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस की कीमतों की समीक्षा करती हैं। साल 2026 में यह पहली बार हुआ है जब कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाए हैं, वरना इस पूरे साल अब तक कीमतें सिर्फ बढ़ती ही जा रही थीं। यही वजह है कि 1 जुलाई को मिली यह राहत कारोबारियों के लिए बेहद खास मानी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News