LPG Cylinder Booking: गैस सिलेंडर बुक करना हुआ आसान! अब घर बैठे मिनटों में इन 4 आसान तरीकों से करें बुकिंग
punjabkesari.in Friday, Mar 13, 2026 - 09:47 PM (IST)
नेशनल डेस्कः मिडिल ईस्ट में हाल ही में बढ़ते तनाव के चलते देशभर में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर आम लोगों में डर और असुरक्षा बढ़ गई है। लोग समय से पहले ही अपने घर के सिलेंडर बुक करने लगे हैं, जिससे गैस एजेंसियों के फोन नंबर अक्सर बिजी रहते हैं और कॉल या बुकिंग करना मुश्किल हो रहा है। लेकिन अगर आपका गैस सिलेंडर खत्म होने वाला है और कॉल नहीं लग रहा, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आज डिजिटल युग में घर बैठे भी मिनटों में सिलेंडर बुक करना संभव है। आइए जानते हैं चार आसान तरीके
WhatsApp से तुरंत बुकिंग
व्हाट्सएप अब गैस बुकिंग का सबसे आसान माध्यम बन गया है। बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधित कंपनी के नंबर पर मैसेज भेजें:
Indane Gas – 7588888824 पर 'REFILL' लिखकर मैसेज भेजें।
HP Gas – 9222201122 पर 'Hi' या 'Book' लिखकर बुकिंग करें।
Bharat Gas – 1800224344 पर 'Hi' या 'Book' भेजें।
SMS के जरिए बुकिंग
यदि आपके पास स्मार्टफोन नहीं है या इंटरनेट नहीं चल रहा है, तो SMS से भी बुकिंग कर सकते हैं। ध्यान रहे कि हमेशा अपने रजिस्टर्ड नंबर से ही संदेश भेजें:
Indane Gas – 7718955555 पर 'REFILL' भेजें।
Bharat Gas – 7715012345 या 7718012345 पर 'LPG' लिखकर SMS करें।
मिस्ड कॉल से आसान बुकिंग
टाइपिंग की झंझट से बचने के लिए मिस्ड कॉल का तरीका सबसे सुविधाजनक है। बस दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करें और आपकी बुकिंग हो जाएगी:
Indane Gas – 8454955555
HP Gas – 9493602222
मोबाइल ऐप्स के जरिए डिजिटल बुकिंग
आज कई मोबाइल ऐप्स गैस बुकिंग की सुविधा देती हैं। इन ऐप्स के जरिए आप बुकिंग के साथ पेमेंट भी आसानी से कर सकते हैं:
Paytm
Amazon
PhonePe
UMANG ऐप
