LPG Crisis : भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? केंद्र सरकार फैक्ट चेक जारी कर बताई सच्चाई

punjabkesari.in Saturday, Mar 28, 2026 - 06:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क : अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के चलते वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसी बीच भारत में सोशल मीडिया पर तेल और गैस की कमी को लेकर कई तरह के दावे वायरल होने लगे। इन अफवाहों ने आम लोगों के बीच डर का माहौल बना दिया है।

5-10 दिन के स्टॉक का दावा निकला झूठा

हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर यह कहा गया कि भारत के पास केवल 5 से 10 दिनों का ही पेट्रोल-डीजल और LPG स्टॉक बचा है। इस दावे के वायरल होते ही लोगों में घबराहट फैलने लगी। हालांकि, सरकार ने तुरंत इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह झूठा और भ्रामक बताया है।

सरकार का साफ बयान- स्थिति पूरी तरह सामान्य

केंद्र सरकार ने 28 मार्च 2026 को फैक्ट चेक जारी कर साफ किया कि देश में कहीं भी पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं है। सरकार के अनुसार, ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह स्थिर है और इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें।

भारत के पास कितना है तेल रिजर्व?

सरकार ने जानकारी दी कि भारत के पास कुल मिलाकर करीब 74 दिनों तक का तेल रिजर्व रखने की क्षमता है, जिसमें से अभी लगभग 60 दिनों का स्टॉक उपलब्ध है। इसमें कच्चा तेल, पेट्रोलियम उत्पाद और भूमिगत रणनीतिक भंडार शामिल हैं, जो देश की जरूरतों को करीब दो महीने तक पूरा कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News