'लव यू जिंदगी' पर झूमने वाली जिंदादिली लड़की को छीन ले गया कोरोना, जाते-जाते दे गई ये संदेश

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 08:35 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  मुंह पर ऑक्सिजन मास्क, स्पीकर पर 'लव यू जिंदगी' गाने पर झूमने वाली लड़की काे शायद आज पूरा देश जानता हो। अपनी हिम्मत से कोविड से लड़ना सिखाने वाली लड़की खुद जंग हार गई। खबर है कि झूमती- हंसती लड़की इस दुनिया में नहीं रही, डॉक्टर उसकी जिंदगी बचा नहीं पाए। 

PunjabKesari


30 साल की इस लड़की को दुनिया से मिलाने वाली डॉ. मोनिका लंगेह ने ही यह दुखद खबर ट्विटर पर सांझा की है। उन्होंने लिखा कि मैं बहुत दुखी हूं... हमने इस ब्रेव सोल को खो दिया। प्लीज, परिवार और बच्चों के लिए प्रार्थना कीजिए कि वह इस नुकसान को सह सकें।  बताया गया था कि युवती की स्थिति सुधर रही थी और उसे डिस्चार्ज करने पर भी विचार हो रहा था, लेकिन अचानक  उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली। 

 


याद हो कि डॉक्टर मोनिका लांगेह ने ही कोविड इमरजेंसी वार्ड से 30 साल की एक मरीज का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया था।  मोनिका लांगेह की दी गई जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रही इस युवा लड़की को अस्‍पताल में आईसीयू बेड नहीं मिल पाया था, इसलिए वो कोविड इमरजेंसी वॉर्ड में एडमिट । उसे NIV सपोर्ट पर रखा गया था, इसके अलावा उसे रेमडेसिविर और प्‍लाज्‍मा थेरेपी भी दी जा रही थी। 

PunjabKesari

डॉक्टर ने आगे बताया था  कि इस लड़की में दृढ़ इच्छाशक्ति है। उसने मुझसे पूछा कि क्या वो यहां गाना चला सकती है। इसके बाद  शाहरुख खान और आलिया भट्ट की फिल्म डियर जिंदगी से ‘लव यू जिंदगी’ गाना चलाया गया। तेजी से वायरल हुए इस वीडियो में देखा गया था कि कैसे ये लड़की नाक में ऑक्सीजन मास्क लगाकर भी आराम से गाने की धुन पर झूम रही है. बीमारी की कोई शिकन उसके चेहरे पर दिखाई ही नहीं दे रही थी। वीडियो के कैप्‍शन में डॉक्टर मोनिका ने लिखा, ‘Lesson: Never lose hope.। अब उसकी मौत की खबर ने एक बार फिर लोगों की उम्मीद तोड़ दी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News