दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश के नोट पर छपी है गणपति की तस्वीर
punjabkesari.in Saturday, Aug 22, 2020 - 05:50 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः गणेश चतुर्थी यानि भगवान गणेश का जन्मोत्सव भारत में धूूमधाम से मनाने की तैयारिया चल रही हैं। आज से गणेश चतुर्थी पर गणेश प्रतिमा स्थापित कर उत्सव 10 दिनों तक चलेगा। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में गणेश जी की पूजा की जाती है। तस्वीर दुनिया में मुस्लिम आबादी वाला एक ऐसा देश है जहां गणेश जी की तस्वीर नोट पर छपी है। सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया की करेंसी को रूपियाह कहा जाता है। यहां के 20 हजार के नोट पर भगवान गणेश की तस्वीर है।
दरअसल भगवान गणेश को इस मुस्लिम देश में शिक्षा, कला और विज्ञान का देवता माना गया है। खास बात ये है कि इंडोनेशिया में करीब 87.5 फीसदी आबादी इस्लाम धर्म को मानती है और सिर्फ तीन फीसदी हिन्दू आबादी है। इंडोनेशिया के इस 20 हजार की नोट पर सामने वाले हिस्से में भगवान गणेश की तस्वीर है, जबकि पीछे वाले हिस्से में क्लासरूम की फोटो छपी है। जिसमें छात्र और शिक्षक की तस्वीरें हैं।
दरअसल कुछ साल पहले इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था बुरी तरह से पटरी पर से उतर गई थी। इसके बाद वहां पर 20 हजार का एक नया नोट जारी किया गया था जिस पर भगवान गणेश की तस्वीर को छापा गया था। इसको छापने के पीछे आर्थिक चिंतको का मानना था कि इससे अर्थव्यवस्था फिर से मजबूत हो जाएगी और बाद में ऐसी ही कुछ देखने को मिला था।