lockdown:केरल में आज से Odd-Even लागू, महाराष्ट्र में खुलेंगे कारखाने...जानें किस राज्य को क्या छूट

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2020 - 08:41 AM (IST)

नेशनल डेस्कः कोरोना खतरे के चलते देश में फिर से 19 दिन के लगाए गए लॉकडाउन के बीच केंद्र सरकार द्वारा कुछ सेक्टरों में दी गई छूट के तहत 20 अप्रैल यानि कि आज से केरल, महाराष्ट्र समेत कई राज्य अपने-अपने राज्यों में सीमित स्तर पर कृषि और कारोबारी गतिविधियां शुरू करने जा रहे हैं। जहां केरल में 20 से 24 अप्रैल के बीच चरणबद्ध तरीके से जिलों में Odd-Even के तहत वाहनों की आवाजाही को छूट मिलेगी। इसकी शुरुआत कोट्टायम और इडुक्की से होगी। वहीं महाराष्ट्र में उद्योग भी स्थानीय मजदूरों के साथ काम शुरू कर सकेंगे। हालांकि ये सभी छूट केंद्र सरकार द्वारा 15 अप्रैल को जारी दिशानिर्देशों के दायरे में ही होंगी। 

PunjabKesari

जानिए किस राज्य में क्या खुलेगा
केरल

  • सोम, बुध और शुक्रवार को विषम (Odd) संख्या के वाहन चलेंगे।
  • मंगल, गुरु और शनिवार को सम (Even) संख्या के वाहन चलेंगे।
  • 50-60 किमी दूरी तक बसें चलेंगी, तीन सीट में दो यात्री होंगे।
  • नाई की दुकानें शनिवार और रविवार को खोली जाएंगी।
  • होटल-रेस्तरां शाम 7 बजे तक खुलेंगे, आठ8 बजे तक होम डिलीवरी होगी।
  • खाद्य पदार्थ फैक्ट्री, मत्स्य पालन और मुर्गीपालन केंद्र खुलेंगे।
  • सहकारी संस्थानों में 33% और नगर निकायों में 35% कर्मी रहेंगे।

 

महाराष्ट्र (ग्रीन,ऑरेंज जोन में कामकाज)

  • कामगारों को आवास मुहैया कराएंगे उद्योग, लंबी दूरी की इजाजत नहीं।
  • उद्योगों को अनाज की आपूर्ति होगी और कच्चा माल भी मिलेगा।
  • उद्योगों को उत्पादन और प्रसंस्करण की गतिविधियों की अनुमति।

 

PunjabKesari

राजस्थान (हर सामान की ढुलाई)

  • सभी तरह के सामानों की आवाजाही को छूट रहेगी।
  • प्लंबर, मोची, कारपेंटर, लॉंड्री, मैकेनिक काम कर सकेंगे।
  • किराना, फल-सब्जी, दूध आदि की दुकानें खुलेंगी।

 

कर्नाटक (पास लेने होंगे)

  • कार-बाइक चलाने के लिए 21 अप्रैल से पास लेने होंगे।
  • हॉटस्पॉट छोड़कर पूरे राज्य में हर तरह का निर्माण।

PunjabKesari

तेलंगाना ने लॉकडाउन 7 मई तक बढ़ा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने राज्य में लॉकडाउन को सात 7 मई तक बढ़ा दिया है। जबकि केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन की अवधि 3 मई तक ही है। राज्य की कैबिनेट बैठक के बाद चंद्रशेखर राव ने कहा कि तेलंगाना में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। वहीं राज्य में 20 अप्रैल से फूड डिलिवरी एप जोमैटो, स्विगी को भी कारोबार करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राव ने इस दौरान कड़े शब्दों में कहा कि अगर हम पिज्जा बर्गर नहीं खाएंगे तो मर नहीं जाएंगे। रमजान के दौरान भी किसी भी प्रकार का जमावड़ा नहीं होने दिया जाएगा। 

PunjabKesari

पंजाब सरकार ने वापस लिया फैसला
पंजाब सरकार ने लॉकडाउन में छूट देने का निर्णय रविवार रात को वापस ले लिया। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की अध्यक्षता में राज्य के उच्च अधिकारियों की बैठक में यह फैसला लिया गया। राज्य में सिर्फ गेहूं खरीद का कार्य जारी रहेगा। इससे पहले पंजाब ने राज्य में कृषि के अलावा खनन कार्यों और ढाबे खोलने जैसी कई छूट सोमवार से लागू करने का निर्णय किया था। इसमें स्कूल-कॉलेज की किताबों की दुकानों और ढाबे खोलने का निर्णय भी था। सरकार ने देर रात कहा कि वह तीन मई तक लॉकडाउन में ढील नहीं देगी और विशेषज्ञ समिति की ओर से रिपोर्ट सौंपने के बाद ही लिया जाएगा।

PunjabKesari

वहीं तमिलनाडु सरकार राज्य में कुछ उद्योगों को पाबंदियों से ढील देने पर सोमवार को फैसला कर सकती है। यह फैसला एक विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद लिया जाएगा। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। देश में पांच से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News