महाराष्ट्र में लॉकडान का काउंटडाउन शुरु! वीकेंड के दौरान सुनी दिखी मुंबई की सड़कें

punjabkesari.in Sunday, Apr 11, 2021 - 10:51 AM (IST)

नेशनल डेस्क:  कोविड-19 की चिंताजनक स्थिति के मद्देनजर महाराष्ट्र में लॉकडाउन की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने खुद इस बात के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कल  कोविड-19 के हालात पर चर्चा के लिए डिजिटल तरीके से आयोजित सर्वदलीय बैठक में  कोरोना वायरस के प्रसार की कड़ी को तोड़ने के लिए सख्त पाबंदियां लगाने की बात कही। हालांकि इस बैठक में कोई नतीजा तो नहीं निकला लेकिन माना जा रहा है कि 1-2 दिन में महाराष्ट्र में 15 दिन के लॉकडाउन का ऐलान हो सकता है।

PunjabKesari
वीकैंड लॉकडाउन में सड़कें और बाजार सुने
वहीं राज्य में सप्ताहांत पर लगाए गए लॉकडाउन को अब तक उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। मुंबई, पुणे, औरंगाबाद तथा नागपुर समेत राज्य के अधिकतर हिस्सों में सड़कें और बाजार सुने पड़े हैं। बहरहाल, राजधानी मुंबई के कुछ बाजारों समेत राज्य के कुछ स्थानों पर लोगों को एक ही जगह पर बड़ी संख्या में जमा होकर दूरी और अन्य नियमों को तोड़ते देखा गया।  राज्य में पहला सप्ताहांत लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे शुरू हुआ और यह सोमवार सुबह सात बजे तक जारी रहेगा।

PunjabKesari
हालात बिगड़ रहे रहे हैं: ठाकरे
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में ठाकरे के हवाले से कहा गया कि मरीजों की संख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अगर हमने लॉकडाउन लगाने पर आज फैसला नहीं लिया तो, कल लॉकडाउन जैसी स्थिति अपने-आप पैदा हो जाएगी। आज हालात बिगड़ रहे हैं। हम राज्य में कोविड-19 विशेषज्ञ कार्यबल के गठन पर विचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर जहां जनता की भावनाएं हैं, वहीं दूसरी ओर कोरोना वायरस संक्रमण महामारी है, ऐसे में अगर आप यह जंग जीतना चाहते हैं तो आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना होगा।

PunjabKesari
घर में रहने का समय शुरू: मुंबइ्र पुलिस
वहीं देश की आर्थिक राजधानी में दक्षिण मुंबई जैसे कुछ इलाके तो  वीकैंड लॉकडाउन के कारण पूरी तरह से सुनसान पड़े हैं।  मुंबई पुलिस ने ट्विटर पर कहा, कि इंडोर मोड ऑन: (घर में रहने का समय शुरू)! रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक सप्ताहांत लॉकडाउन को लेकर शुक्रवार शाम को याद दिला रहे हैं। हम लोगों से आग्रह करते हैं कि जरूरी सेवाओं और मेडिकल आपातकाल को छोड़कर घरों से बाहर न निकलें। घर में ही रहो मुंबई वासियों। मुंबई की मदद करें, सुरक्षित रहें।  पुणे में सप्ताहांत में लगे लॉकडाउन को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और सभी दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान, प्रमुख बाजार बंद रहे और सड़कों पर भी लोग नहीं दिखे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News