Bank Loan News : इस बैंक ने सस्ता कर दिया लोन, ब्याज दरों पर दे रहा भारी डिस्काउंट
punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 11:59 PM (IST)
नेशनल डेस्क : महंगाई के दबाव के बीच HDFC Bank ने अपने लोन ग्राहकों को आंशिक राहत दी है। बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधि के लिए एमसीएलआर (Marginal Cost of Funds Based Lending Rate) में 0.05% की कटौती की है। नई दरें 7 अप्रैल 2026 से लागू हो चुकी हैं, जिससे कुछ ग्राहकों की ईएमआई पर असर पड़ेगा।
कितनी हुई कटौती?
बैंक की आधिकारिक जानकारी के अनुसार, एमसीएलआर में 0.05% की कमी के बाद दरें 8.15% से घटकर 8.10% हो गई हैं। हालांकि यह बदलाव सभी लोन टेन्योर पर लागू नहीं है, बल्कि चुनिंदा अवधि वाले लोन पर ही इसका प्रभाव पड़ेगा।
किन लोन पर मिलेगा फायदा?
इस कटौती का सबसे ज्यादा फायदा शॉर्ट टर्म लोन लेने वाले ग्राहकों को होगा।
- ओवरनाइट और एक महीने का MCLR: 8.15% - 8.10%
- तीन महीने का MCLR: 8.25% - 8.20%
वहीं, छह महीने, एक साल, दो साल और तीन साल की अवधि वाले MCLR रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
EMI पर क्या होगा असर?
ओवरनाइट से लेकर तीन महीने तक की अवधि वाले लोन धारकों की ईएमआई में मामूली कमी देखने को मिल सकती है। हालांकि, लंबी अवधि (लॉन्ग टर्म) के लोन लेने वाले ग्राहकों को इस फैसले से फिलहाल कोई राहत नहीं मिलेगी।
