त्राल में मिला लाइव ग्रेनेड, सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच किया डिफयूज

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2020 - 01:06 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के त्राल में सुरक्षाबलों ने शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। इलाके में लाइव ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई पर सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंच कर उसे अपने कब्जे में लिया और बाद में डिफयूज भी कर दिया। जानकारी के अनुसार ग्रेनेड को त्ऱाल पुलिस ने डिटेक्ट किया था और फौरन इसकी जानकारी बम निरोधक दस्ते को दी। पुलिस के अनुसार बिना किसी नुकसान के ग्रेनेड को नष्ट कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Monika Jamwal

Recommended News

Related News