दिल्ली कार धमाके के घायल और मृतकों की List आई सामने, देखें कौन कहां के
punjabkesari.in Tuesday, Nov 11, 2025 - 12:33 AM (IST)
नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धीमी गति से गुजर रही एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम तेरह लोगों की मौत हो गई और 24 घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यस्त समय में हुए विस्फोट के कारण आसपास मौजूद कई वाहन जलकर खाक हो गए, जबकि कई गाड़ियों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि विस्फोट में घायल लोगों को लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल ले जाया गया।
वहीं दिल्ली कार धमाके के मृतक और घायलों की लिस्ट सामने आई है। लिस्ट के अनुसार इस लिस्ट में 28 नाम है। जिसमें 20 घायल है। 8 लोगों की मौत हो चुकी है। 8 मृतकों में चार की पहचान नहीं हो सकी है। चार की पहचान हुई है।
दिल्ली धमाके के मृतक और घायलों की लिस्ट
- शायना परवीन पुत्री मोहम्मद सैफुल्लाह, ख्वाब बस्ती, मिर्फ़ रोड, शकूर की डंडी, दिल्ली (घायल)
- हर्षुल पुत्र संजीव सेठी, गदरपुर, उत्तराखंड (घायल)
- शिवा जायसवाल पुत्र अज्ञात, देवरिया, उत्तर प्रदेश (घायल)
- समीर पुत्र अज्ञात, मंडावली, दिल्ली - (घायल)
- जोगिंदर पुत्र अज्ञात, नंद नगरी, दिलशाद गार्डन, दिल्ली (घायल)
- भवानी शंकर सहरमा पुत्र अज्ञात, संगम विहार, दिल्ली (घायल)
- अज्ञात (मृत)
- गीता पुत्री शिव प्रसाद, कृष्णा विहार, दिल्ली (घायल)
- विनय पाठक पुत्र रामकांत पाठक, आया नगर, दिल्ली (घायल)
- पप्पू पुत्र दूधवी राम, आगरा, उत्तर प्रदेश (घायल)
- विनोद पुत्र विशाल सिंह, बटजीत नगर, दिल्ली (घायल)
- शिवम झा पुत्र संतोष झा, उस्मानपुर, दिल्ली (घायल)
- अज्ञात (अमान) (घायल)
- मोहम्मद शहनवाज पुत्र अहमद जमन, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
- अंकुश शर्मा पुत्र सुधीर शर्मा, ईस्ट रोहताश नगर, शाहदरा (घायल)
- अशोक कुमार पुत्र जगबंश सिंह, हसनपुर, अमरोहा (उत्तर प्रदेश) (मृत)
- अज्ञात- (मृत)
- मोहम्मद फारुख पुत्र अब्दुल कादिर, दरियागंज, दिल्ली (घायल)
- तिलक राज पुत्र किशन चंद, रोहमपुर, हिमाचल प्रदेश (घायल)
- अज्ञात (घायल)
- अज्ञात ( मृत)
- अज्ञात ( मृत)
- अज्ञात (मृत)
- मोहम्मद सफवान पुत्र मोहम्मद गुफ़रान, सीता राम बाजार, दिल्ली (घायल)
- अज्ञात (मृत)
- मोहम्मद दाऊद पुत्र जानुद्दीन, अशोक विहार, लोनी, गाज़ियाबाद (घायल)
- किशोरी लाल पुत्र मोहन लाल, यमुना बाजार, कश्मीरी गेट, दिल्ली (घायल)
- आज़ाद पुत्र रसूलुद्दीन, पांचवीं पुश्ता, कर्तार नगर, दिल्ली (घायल)
शरीर के अंग तक बिखरे
ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आस-पास के लोगों के परखच्चे तक उड़ गए, उनके शरीर के अंग बिखर गए। कई कारों में आग लग गई, खिड़कियों के शीशे उड़ गए, इमारतें हिल गईं। अब तक 13 लोगों की मौत की खबर है और कार विस्फोट का कारण अभी भी जांच के दायरे में है। तेज ब्लास्ट के तुरंत बाद, तीन मिनट बाद दमकल विभाग को बुलाया गया।
बॉर्डर पर कड़ी निगरानी
दिल्ली से सटे डीएनडी, कालिंदी कुंज, चिल्ला, मायूर विहार, सेक्टर-62, और कोंडली बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। हर वाहन की जांच के दौरान पुलिस ड्राइवरों के आईडी कार्ड और दस्तावेजों की भी पुष्टि कर रही है। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है और सुरक्षा बलों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। नोएडा पुलिस की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) और एंटी-बम स्क्वाड को भी स्टैंडबाय पर रखा गया है।
नोएडा पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। किसी भी संदिग्ध वस्तु, व्यक्ति या वाहन की सूचना तुरंत 112 या नजदीकी थाने को देने की बात कही गई है। अधिकारियों का कहना है कि एहतियात के तौर पर सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी प्रकार से पैनिक न करने को कहा जा रहा है।
दिल्ली में हुए इस धमाके बाद कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी हो गया। यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली से सटे नोएडा और गुरुग्राम में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।
