हड़ताल के बाद दक्षिण कश्मीर के बिजबिहाड़ा में जनजीवन सामान्य

punjabkesari.in Wednesday, Jan 17, 2018 - 04:09 PM (IST)

 श्रीनगर:  जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में पिछले साल मुठभेड़ में मारे गये तीन आतंकवादियों की पहली बरसी पर कल हड़ताल रखे जाने के बाद आज यहां जनजीवन पटरी पर लौट आया। सभी व्यावसायिक संगठनों में कामकाज पहले की तरह शुरू हुआ और यहां यातायात व्यवस्था सामान्य रही। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पडऩे वाले बिजबिहाड़ा और तमाम इलाकों में वाहन चले। कल के तनावपूर्ण माहौल के बाद आज बिजबिहाड़ा-पहलगाम मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चली। सभी शैक्षणिक संस्थान खुले रहे। बिजबिहाड़ा से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर हड़ताल का कोई असर देखने को नहीं मिला। पिछले साल सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के तीन स्थानीय आतंकवादी आदिल अहमद रेशी, आबिद अहमद शेख और मसूद अहमद शाह मारे गए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News