जब शॉपिंग मॉल में टहलता दिखा तेंदुआ, पकड़ने में वन विभाग के छूटे पसीने(Video)

punjabkesari.in Wednesday, Feb 20, 2019 - 03:38 PM (IST)

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ मॉल में घूमता  दिखाई दिया। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों ने करीब छह घंटे बाद उसे पकड़ लिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें तेंदुआ मॉल की सैर करता दिखाई दे रहा है। 


वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 11.50 बजे पोखरण रोड स्थित होटल के बेसमेंट से तेंदुआ पकड़ा गया। सबसे पहले तेंदुए को कुछ लोगों ने सुबह करीब 5.30 बजे समता नगर स्थित कोरूम मॉल में देखा, जिन्होंने पुलिस और वन अधिकारियों को इसकी सूचना दी। पुलिस और वन अधिकारी मॉल पहुंचे लेकिन दो से तीन घंटों तक परिसरों की तलाशी के बाद वे इस नतीजे पर पहुंचे कि तेंदुआ परिसर की चारदीवारी फांदकर चला गया होगा।
 PunjabKesari

अधिकारी ने बताया कि तलाशी के बाद तेंदुए को एक आवास परिसर में देखा गया और फिर वह मॉल के नजदीक एक होटल के बेसमेंट में दिखा। वन अधिकारी तेंदुए को होटल के बेसमेंट में बेहोश करने में सफल हो गए और फिर उसे अपने साथ ले गए।  जांच के बाद तेंदुए को संजय गांधी राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में छोड़ दिया जाएगा। सोशल मीडिया पर तेंदुए का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैै। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Recommended News

Related News