CAA के खिलाफ प्रदर्शन: दिल्ली में अधिकतर मेट्रो स्टेशन खोले गए, दो अब भी बंद

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 06:40 PM (IST)

नेशनल डेस्कः संशोधित नागरिकता कानून को लेकर विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर बंद किए गए मेट्रो स्टेशनों में से डीएमआरसी ने शाम को जामिया मिल्लिया इस्लामिया तथा जसोला विहार शाहीन बाग को छोड़कर बाकी सभी स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया, ‘‘चांदनी चौक, बाराखंभा रोड, मंडी हाउस, प्रगति मैदान, लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट, आईटीओ, जनपथ, खान मार्केट, वसंत विहार और मुनिरका स्टेशनों के सभी प्रवेश और निकास द्वार खोल दिए गए हैं।'' इससे पहले व्यस्त राजीव चौक, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, उद्योग भवन और लोक कल्याण मार्ग स्टेशनों को भी खोल दिया गया था। संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में जगह-जगह हो रहे प्रदर्शनों के मद्देनजर डीएमआरसी ने आज 20 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया था।

PunjabKesari

इससे पहले, सुबह में डीएमआरसी ने जामिया मिल्लिया, जामा मस्जिद और मुनिरका सहित सात स्टेशनों के द्वार बंद कर दिए थे। इसके बाद अन्य स्टेशनों को बंद किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए देश के कई हिस्सों में धारा 144 लगाई गई है। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में इंटरनेट सेवा भी बंद की गई है, हालांकि एयरटेल के सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपनी सर्विस शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, चंडीगढ़ के कई हिस्सों में भी प्रदर्शन हो रहा है। 

 

LIVE अपडेट्स

  • कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित, उमर खालिद और योगेंद्र यादव को लिया गया हिरासत में
  • संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में सैकड़ों की संख्या में जामिया, जेएनयू और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रों ने लाल किले के आसपास लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए वहीं से मार्च शुरू किया।
  • डीएमआरसी ने दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर एक ट्वीट में कहा कि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद हैं। इस स्टेशन के अंदर मेट्रो बदलने की सुविधा जारी है। इससे पहले डीएमआरसी ने ट्वीट किया कि जनपथ स्टेशन के द्वार को भी बंद कर दिया गया और ट्रेनें वहां नहीं रूकेंगी।
  • जनपथ के पहले डीएमआरसी ने बाराखंभा रोड और मंडी हाउस स्टेशनों को बंद कर दिया। इसके अलावा पटेल चौक, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और खान मार्केट स्टेशनों को बंद किया गया।
  • केंद्रीय सचिवालय के द्वार बंद हैं लेकिन यात्री स्टेशन के भीतर मेट्रो बदल सकते हैं। जसोला विहार, शहीद पार्क, लाल किला, विश्वविद्यालय, जामा मस्जिद, चांदनी चौक और वसंत विहार स्टेशनों को भी बंद किया गया है।
  • प्रख्यात इतिहासकार रामचन्द्र गुहा सहित अन्य लोगों को पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में गुरुवार को हिरासत में लिया।

PunjabKesari

PunjabKesari

दिल्ली में मेट्रो बंद, धारा 144 लागू
नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन को बंद किया गया है। इन स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद कर दी गई है। लालकिला जामा मस्जिद चांदनी चौक विश्वविद्यालय जामिया मिलिया इस्लामिया जसोला विहार शाहीन बाग मुनेरका वहीं दिल्ली के लालकिले इलाके में धारा 144 लगा दी गई है। इस दौरान चार से अधिक लोग एक साथ बाहर नहीं रह सकते हैं।

PunjabKesari

अपड्टेस

  • सुबह ही बिहार के कुछ इलाकों में लेफ्ट कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया।
  • स्वराज इंडिया समेत कुल 60 संगठन आज लालकिले से अपने प्रदर्शन की शुरुआत की। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है।
  • कर्नाटक के बेंगलुरु में भी आज बड़ा विरोध प्रदर्शन है। हम भारत के लोग बैनर के तले कई संगठनों ने बेंगलुरु में प्रदर्शन का ऐलान किया है। हालांकि, पहले ही बेंगलुरु में धारा 144 लगा दी गई है और प्रदर्शन को इजाजत नहीं दी गई है।
  • नागरिकता संशोधन एक्ट के मद्देनज़र हैदराबाद पुलिस ने ट्वीट किया है कि आज किसी भी रैली, प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई है।
  • बेंगलुरु में आज बड़े प्रदर्शन की आशंका है, इसी के मद्देनज़र पुलिस कड़ी कर दी गई है। कर्नाटक सीएम बीएस. येदियुरप्पा ने सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की है।
  • मुंबई में भी पुलिस अलर्ट पर है।
    PunjabKesari

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News