केरल: भारी बारिश से इडुक्की में भूस्खलन- 5 की मौत व चाय बागान के 70 मजदूर फंसे, रेस्क्यू जारी

punjabkesari.in Friday, Aug 07, 2020 - 02:19 PM (IST)

नेशनल डेस्कः केरल में भारी बारिश और बाढ़ के कारण इडुक्की जिले में भूस्खलन से 5 लोगों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन जिले के राजमला इलाके में हुआ। इससे पहले अधिकारियों ने बताया था कि घटनास्थल पर पहुंचना मुश्किल है। वन अधिकारी और अन्य आपातकालीन सेवा के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इलाके में 70 से 80 लोग रहते हैं। वहीं घटना में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि घटनास्थल पर मेडिकल टीम और 15 एंबुलेंस को रवाना किया गया है।

 

गुरुवार को भारी बारिश के कारण इडुक्की जिले में एक अस्थायी पुल गिर गया था। इडुक्की जिले में मुथिरापुझा नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण पर्यटन के लोकप्रिय स्थल मुन्नार जैसे निचले इलाकों में भी बाढ़ का पानी देखा गया है। बता दें कि भारतीय मौसम विभाग ने इडुक्की, वायनाड और कोझीकोड जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग ने केरल में 5 से 9 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई है। 

 

70 मजदूर मलबे में फंसे
डुक्की जिले के राजमाला के पेत्तिमुदी में मूसलाधार बारिश के कारण शुक्रवार सुबह भूस्खलन हुआ, जिसमें एक चाय बागान के कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि लगातार बारिश के कारण बिजली की लाइन प्रभावित होने से इलाके में संचार सेवाएं बाधित हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 70 लोगे के वहां फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन के कारण करीब 10 मजूदरों के घर वहां धंस गए हैं। पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं और जिला प्रशासन ने अस्पतालों से भी हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने इलाके में ‘रेड अलर्ट' भी घोषित कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News