भारी बारिश से माता वैष्णो देवी रूट पर भूस्खलन, यात्रा के लिए बदला गया रास्ता

punjabkesari.in Friday, Aug 16, 2024 - 11:00 AM (IST)

नेशनल डेस्क. जम्मू में भूस्खलन की वजह से कटरा से माता वैष्णो देवी दरबार तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर यात्रा प्रभावित हो गई है। यह लैंडस्लाइड श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर देवरी के पास हुआ है। इस कारण फिलहाल यात्रा रोक दी गई है।

हालांकि, भूस्खलन से किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। एक वैकल्पिक रास्ते के जरिए यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है। श्राइन बोर्ड के सदस्य इस स्थिति पर ध्यान रखे हुए हैं और हालात पर बारीक नजर रखे हुए हैं। भारत मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में जम्मू क्षेत्र के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश हुई है, जिससे भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न हुई।

 

यह भी पढ़े: इसरो ने श्रीहरिकोटा से SSLV रॉकेट लॉन्च किया, EOS-08 सैटेलाइट को भेजा

 

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शुक्रवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (SSLV) का अंतिम रॉकेट लॉन्च किया। यह रॉकेट सुबह 9:19 बजे प्रक्षिप्त किया गया। SSLV की यह तीसरी और आखिरी डेवलपमेंटल फ्लाइट है, जिसके सफलतापूर्वक लॉन्च होने के बाद यह रॉकेट पूरी तरह से तैयार माना जाएगा। इसके माध्यम से ISRO छोटे सैटेलाइट्स को कम लागत में अंतरिक्ष में भेज सकेगा।

इस बार SSLV अपने साथ EOS-08 सैटेलाइट को लेकर गया है। EOS-08 सैटेलाइट का मुख्य उद्देश्य धरती की तस्वीरें लेना और मौसम की जानकारी प्रदान करना है। यह सैटेलाइट 24 घंटे धरती की तस्वीरें खींचेगा, जो आपदा प्रबंधन, पर्यावरण निगरानी और सुरक्षा में सहायक होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Parminder Kaur

Related News