लद्दाख के बच्चे ने ITBP के जवानों को मारा ''कड़क सैल्यूट'', वीडियो हुआ वायरल

punjabkesari.in Monday, Oct 12, 2020 - 07:55 PM (IST)

नेशनल डेस्कः सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा अर्धसैनिक बल (ITBP) के जवानों को कड़क सैल्यूट कर रहा है। ये सिर्फ वीडियो ही नहीं बल्कि कड़क वीडियो है। लद्दाख के चुशूल गांव में इस बच्चे ने आईटीबीपी के जवानों को बहुत जोश के साथ सैल्यूट किया। वहां मौजूद जवानों ने बच्चे को सही सैल्यूट करना सिखाया। इसके बाद बच्चे ने फिर जवानों को सही सैल्यूट किया। बच्चे का यही जुनून लोगों को पसंद आ गया।
 

इस बच्चे का नाम नामग्याल बताया जा रहा है। जवान बच्चे को बताते हैं कि पैर खोलकर नहीं, पैर मिलाकर सैल्यूट करो। फिर जवानों के कहने पर बच्चा फिर से विश्राम सावधान करता नजर आ रहा है। ट्विटर फेसबुक पर ये वीडियो वायरल हो चुका है और इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News