LAC विवाद पर भारत -चीन के बीच फिर होगी बातचीत,  9वें राउंड की कमांडर स्तरीय वार्ता आज

punjabkesari.in Sunday, Jan 24, 2021 - 03:37 AM (IST)

नेशनल डेस्क: पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर जारी  गतिरोध को कम करने के लिए आज यानी कि रविवार को भारत चीन के बीच कमांडर स्तर की 9वें राउंड की वार्ता होने जा रही है। इससे पहले भी तनाव को दूर करने के लिए आठ दौर की सैन्य वार्ताएं हो चुकी हैं, जिनमें कोई समाधान नहीं निकल पाया था। उम्मीद जताई जा रही है कि इस वार्ता में दोनों पक्षों के बीच एक लिखित समझौता हो सकता है।

 

आठ दौर की सैन्य वार्ताओं में नहीं निकला कोई समाधान 
दरअसल 18 दिसंबर 2020 को  सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय (WMCC) के लिए एक बैठक हुई थी। इसी दौरान भारत और चीन ने सहमति जताई थी कि दोनों देशों के बीच वरिष्ठ कमांडरों के बीच बैठक का अगला दौर जल्दी आयोजित किया जाएगा। दोनों देशों के बीच आठ कोर कमांडर स्तर की वार्ता छह नवंबर को हुई थी। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं द्वारा संपन्न महत्वपूर्ण सहमति को लागू करने, सेना के संयम बनाए रखने और गलतफहमी से बचने पर सहमत हुए थे। 


दोनों देश  शांति बनाए रखने पर हुए थे सहमत 
इसके साथ दोनों पक्ष इस बार की वार्ता के आधार पर सैन्य और राजनयिक संपर्क रखकर अन्य समस्याओं का समाधान करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने पर भी सहमत हुए थे। भारतीय सेना और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) ने कहा था कि कि वे अपने सैनिकों को गलतफहमी से बचने के लिए कहेंगे।


दोनों देशों के बीच लंगे समय से  गतिरोध जारी 
गौरतलब है कि पांच मई को पैंगोंग झील इलाके में भारतीय सेना और पीएलए के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प होने के बाद दोनों देशों के बीच गतिरोध बढ़ गया था। दोनों में से कोई भी पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है। विशेषज्ञ का कहना है कि जब तक भारत और चीन के बीच विवाद वाले फ्रिक्शन प्वाइंट पर मतभेद की स्थिति को कूटनीतिक और राजनीतिक स्तर पर बातचीत के जरिए सुलझा नहीं लिया जाता तब तक दोनों देश की सेनाओं में यह तकरार जारी रहेगी। भारत और चीन दोनों लद्दाख सेक्टर में लंबी समय के लिए तैयार हैं और कठोर सर्दियों के महीनों के दौरान एलएसी के साथ फॉरवर्ड पोजिशन को संभालने को लेकर दृढ़ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Related News