सबसे ज्यादा पढ़ी-लिखीं लड़कियां इस राज्य में, 30 की उम्र के बाद करती हैं शादी, जानें कौन सा है वो राज्य?
punjabkesari.in Wednesday, Sep 10, 2025 - 01:02 PM (IST)

नेशनल डेस्क। एक समय था जब भारत में लड़कियों की शादी कम उम्र में ही हो जाती थी लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। हाल की रिपोर्ट्स के मुताबिक देश में लड़कियों की शादी की औसत उम्र बढ़कर 22.9 वर्ष हो गई है। यह एक बड़ा बदलाव है जो शिक्षा और जागरूकता बढ़ने की ओर इशारा करता है।
जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा उम्र में शादी
अगर हम राज्यों के हिसाब से देखें तो जम्मू-कश्मीर की लड़कियां सबसे ज्यादा उम्र में शादी करती हैं जहाँ उनकी औसत आयु 26.3 वर्ष है। वहीं पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा सबसे कम 21.3 वर्ष है।
पिछले कुछ सालों के आंकड़ों से यह साफ होता है कि लड़कियों की शादी की उम्र लगातार बढ़ रही है:
-
2019: 22.1 वर्ष
-
2020: 22.7 वर्ष
-
2021: 22.5 वर्ष
-
2022: 22.7 वर्ष
-
2023: 22.9 वर्ष
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अंतर
लड़कियों की शादी की उम्र में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बीच भी बड़ा अंतर देखा गया है:
-
2023: ग्रामीण लड़कियों की औसत उम्र 22.4 वर्ष थी जबकि शहरी लड़कियों की 24.3 वर्ष।
-
2022: ग्रामीण लड़कियों की औसत उम्र 22.2 वर्ष थी जबकि शहरी लड़कियों की 23.9 वर्ष।
यह आंकड़े दर्शाते हैं कि शहरी इलाकों में लड़कियां शिक्षा और करियर पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं जिसके कारण उनकी शादी की उम्र में बढ़ोतरी हो रही है।