Highest Tax Pay States: सबसे ज्यादा टैक्स देने में कौन सा राज्य है नंबर 1? जानें भारत के इन टॉप-5 राज्यों के बारे में
punjabkesari.in Friday, Aug 22, 2025 - 03:06 PM (IST)

नेशनल डेस्क। भारत में हर साल टैक्स कलेक्शन सरकार की कमाई का एक बड़ा जरिया है। हाल ही में जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश के कुछ राज्य टैक्स देने में बाकी सभी से बहुत आगे हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले टॉप-5 राज्यों में शामिल हैं।
टॉप-5 राज्यों का योगदान
यहां जानते हैं इन राज्यों का टैक्स कलेक्शन में कितना योगदान है:
➤ महाराष्ट्र: यह राज्य जीएसटी कलेक्शन में लगातार सबसे आगे है। वित्तीय वर्ष 2024 में यहां से ₹3.8 लाख करोड़ का कलेक्शन हुआ जबकि अप्रैल 2025 में यह आंकड़ा ₹41,645 करोड़ तक पहुंच गया। यह देश में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाला राज्य बना हुआ है।
➤ गुजरात: गुजरात ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में ₹1.74 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन दर्ज किया। अप्रैल 2025 में इसका योगदान ₹14,970 करोड़ रहा जो सालाना आधार पर 13% की बढ़ोतरी को दिखाता है।
➤ कर्नाटक: यह राज्य जीएसटी कलेक्शन में तीसरे नंबर पर है। 2024 में यहां से ₹1.43 लाख करोड़ का जीएसटी जमा हुआ और अप्रैल 2025 में यह ₹17,815 करोड़ तक पहुंच गया।
➤ तमिलनाडु: दक्षिण भारत का यह प्रमुख औद्योगिक राज्य भी बड़ी हिस्सेदारी निभाता है। वित्तीय वर्ष 2024 में यहां से ₹1.2 लाख करोड़ जीएसटी आया जबकि अप्रैल 2025 में ₹13,831 करोड़ का कलेक्शन हुआ।
➤ उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश भी जीएसटी कलेक्शन में अपनी मजबूत स्थिति बनाए हुए है। 2024 में इस राज्य ने ₹1.5 लाख करोड़ का योगदान दिया जबकि अप्रैल 2025 में इसका कलेक्शन ₹13,600 करोड़ रहा।
टैक्स कलेक्शन क्यों है जरूरी?
किसी राज्य का टैक्स योगदान सिर्फ एक आंकड़ा नहीं होता बल्कि यह उसकी आर्थिक मजबूती को भी दिखाता है। महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्य अपने बड़े उद्योगों और कॉरपोरेट हब के कारण आगे हैं जबकि उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु जैसे राज्य तेजी से बढ़ रहे हैं और आने वाले समय में इनका योगदान और भी बढ़ सकता है।