Gold Price Crash 2026: इन देशों में भारत से आधी कीमत पर मिल रहा है सोना, जानिए ‘Gold Crash’ के बाद क्या हुआ प्रति गोल्ड के दाम
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 03:08 PM (IST)
Gold Price Crash 2026: वैश्विक बाजारों में मची उथल-पुथल और भारी मुनाफावसूली के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई महीनों से आसमान छू रहे दाम अब जमीन पर आते दिख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम अपने रिकॉर्ड स्तर से करीब 1100 डॉलर नीचे फिसल चुके हैं, जबकि चांदी में 50 डॉलर से ज्यादा की गिरावट आई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के कुछ ऐसे देश हैं, जहां आपको कम कीमत पर सोना मिल सकता है। तो आइए जानते हैं इन देशों के बारे में-
- अमेरिका: वर्तमान में यहां सोना सबसे सस्ता बताया जा रहा है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत लगभग 15,905 रुपये प्रति ग्राम के स्तर पर है।
- ऑस्ट्रेलिया: इस सूची में ऑस्ट्रेलिया दूसरे नंबर पर है, जहां 24 कैरेट सोना करीब 15,000 रुपये प्रति ग्राम के पास मिल रहा है।
- सिंगापुर: एशिया का सबसे सस्ता बाजार होने के नाते यहां 24 कैरेट गोल्ड 14,300 रुपये प्रति ग्राम और 22 कैरेट लगभग 12,845 रुपये में उपलब्ध है।
- अन्य देश: दुबई, स्विट्जरलैंड, भूटान और इंडोनेशिया जैसे देशों में भी टैक्स कम होने के कारण भारतीय बाजार के मुकाबले सोना काफी किफायती बना हुआ है।

बाजार में क्यों आया 'गोल्ड क्रैश'?
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यह गिरावट मुख्य रूप से 'मुनाफावसूली' के कारण है। निवेशक, जो लंबे समय से बढ़ती कीमतों का फायदा उठा रहे थे, उन्होंने अब बड़े पैमाने पर बिकवाली शुरू कर दी है। इसके अलावा, डॉलर की मजबूती और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सट्टा खरीदारी रुकने से भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है।
भारतीय बाजार का हाल: चांदी में 13% की भारी सेंध
वैश्विक कमजोरी की गूँज MCX में भी सुनाई दी। 2 अप्रैल 2026 के गोल्ड फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट में लगभग 4.57% की गिरावट देखी गई, जिससे यह 1,40,999 रुपये के आसपास आ गया। चांदी की स्थिति और भी गंभीर रही, जहां दाम 13% तक टूटकर 2,30,732 रुपये प्रति किलो के स्तर पर आ गए।
