Gold Rate Today: 21 जनवरी को सोना में आया बंपर उछाल, जानें 22K और 18K 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट
punjabkesari.in Wednesday, Jan 21, 2026 - 12:07 PM (IST)
नेशनल डेस्क : घरेलू वायदा बाजार में बुधवार, 21 जनवरी को सोने और चांदी के दामों में तेज उछाल देखने को मिला। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोना और चांदी दोनों ही मजबूत तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, जिससे निवेशकों और खरीदारों का ध्यान एक बार फिर कीमती धातुओं पर गया है।
MCX पर सोने का हाल
MCX पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर बुधवार को 1,51,575 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 1,50,565 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 9:45 बजे सोने की कीमत बढ़कर 1,55,886 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई, यानी एक ही दिन में करीब 5,300 रुपये की तेजी दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सोना 1,55,946 रुपये के उच्च स्तर तक भी पहुंचा।
यह भी पढ़ें - कैंसर विशेषज्ञ की चेतावनी, अगर 3 हफ्तों से ज्यादा बने रहें ये 2 लक्षण तो हो सकता है गले का कैंसर
चांदी की कीमतों में भी तेजी
सोने के साथ-साथ चांदी में भी मजबूती देखने को मिली। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी 3,25,903 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार कर रही थी। यह पिछले बंद भाव की तुलना में करीब 2,200 रुपये की बढ़त दिखाता है। शुरुआती सत्र में चांदी ने 3,26,487 रुपये प्रति किलो का हाई लेवल भी छुआ।
आपके शहर में सोने के ताजा भाव ( 21 जनवरी 2026)
दिल्ली
- 24 कैरेट: ₹1,54,950 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,42,050 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,16,260 (प्रति 10 ग्राम)
मुंबई
- 24 कैरेट: ₹1,54,800 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,41,900 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,16,110 (प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई
- 24 कैरेट: ₹1,55,460 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,42,500 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,18,900 (प्रति 10 ग्राम)
कोलकाता
- 24 कैरेट: ₹1,54,800 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,41,900 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,16,110 (प्रति 10 ग्राम)
अहमदाबाद
- 24 कैरेट: ₹1,54,850 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,41,950 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,16,160 (प्रति 10 ग्राम)
लखनऊ
- 24 कैरेट: ₹1,54,950 (प्रति 10 ग्राम)
- 22 कैरेट: ₹1,42,050 (प्रति 10 ग्राम)
- 18 कैरेट: ₹1,16,260 (प्रति 10 ग्राम)
खरीदारी से पहले रखें ये बात ध्यान में
अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जरूर जांच लें। अलग-अलग शहरों में कीमतों में मामूली अंतर हो सकता है। सही जानकारी के साथ खरीदारी करने से न सिर्फ आप नुकसान से बच सकते हैं, बल्कि आपको बेहतर सौदा भी मिल सकता है।
