Gold Rate: फिर चमका सोना! जानिए आज अपने शहर में गोल्ड का लेटेस्ट रेट

punjabkesari.in Friday, May 30, 2025 - 03:53 PM (IST)

नेशनल डेस्क: शुक्रवार 30 मई 2025 को भारत में सोने की कीमत में हल्की तेजी दर्ज की गई है। जबकि चांदी की दरों में खास बदलाव नहीं देखा गया। खास बात यह है कि आज 24 कैरेट सोना 270 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है। वहीं चांदी की कीमत ₹99,900 प्रति किलो पर स्थिर बनी हुई है।

 

दिल्ली में कितना महंगा हुआ सोना?

राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज सोने के दाम में अच्छी तेजी देखने को मिली है:

  • 24 कैरेट सोना – ₹97,460 प्रति 10 ग्राम (270 रुपये की बढ़ोतरी)

  • 22 कैरेट सोना – ₹89,350 प्रति 10 ग्राम (250 रुपये की बढ़ोतरी)

  • 18 कैरेट सोना – ₹73,110 प्रति 10 ग्राम (210 रुपये की गिरावट)

    (नोट: ऊपर दिए गए भावों में GST और TCS शामिल नहीं है।)

भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमत (1 ग्राम में)

शहर 24 कैरेट 22 कैरेट 18 कैरेट
मुंबई ₹9,731 ₹8,920 ₹7,229
चेन्नई ₹9,731 ₹8,920 ₹7,345
लखनऊ ₹9,746 ₹8,935 ₹7,311
जयपुर ₹9,746 ₹8,935 ₹7,311
अहमदाबाद ₹9,736 ₹8,925 ₹7,303
कोलकाता ₹9,731 ₹8,920 ₹7,299
पटना ₹9,736 ₹8,925 ₹7,303
भोपाल ₹9,736 ₹8,925 ₹7,303
हैदराबाद ₹9,731 ₹8,920 ₹7,299

अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया:

  • सोना – $3,292.70 प्रति औंस

  • 1 ग्राम सोना – $105.86

  • चांदी – $32.93 प्रति औंस

आज 1 अमेरिकी डॉलर की कीमत करीब ₹85.76 है, जिसका असर भी कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।

चांदी की कीमतें स्थिर

भारत में आज चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में 1 किलो चांदी ₹99,900 पर बिक रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी की औद्योगिक मांग बढ़ने के कारण आने वाले समय में इसकी कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News