टीम इंडिया के इस बल्लेबाज ने ठुकराया कप्तानी का ऑफर, चैंपियंस ट्रॉफी के बाद बड़ा फैसला

punjabkesari.in Tuesday, Mar 11, 2025 - 06:02 PM (IST)

नई दिल्ली: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी का ऑफर ठुकरा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने राहुल को टीम की कमान संभालने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन उन्होंने इसे मानने से इनकार कर दिया।

राहुल क्यों नहीं बनना चाहते कप्तान?
केएल राहुल ने कप्तानी से इनकार करने के पीछे कारण बताते हुए कहा कि वह टीम के लिए सिर्फ एक खिलाड़ी के रूप में अपना योगदान देना चाहते हैं। यानी अब वह बिना किसी दबाव के सिर्फ अपने खेल पर फोकस करना चाहते हैं।
PunjabKesari
क्या अक्षर पटेल होंगे दिल्ली के नए कप्तान?
राहुल के मना करने के बाद अब अक्षर पटेल के कप्तान बनने की संभावना बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी को लेकर अक्षर पटेल और केएल राहुल के बीच मुकाबला था। अब जब राहुल ने ऑफर ठुकरा दिया है, तो अक्षर पटेल को कप्तानी मिल सकती है।

दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में खरीदा था राहुल को
IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल को 14 करोड़ रुपए की भारी भरकम बोली लगाकर टीम में शामिल किया था। चूंकि राहुल को IPL में कप्तानी का अच्छा अनुभव है, इसलिए जब वह दिल्ली से जुड़े, तो उन्हें कप्तानी का दावेदार माना जा रहा था।

  • राहुल 2020-21 में पंजाब किंग्स के कप्तान थे।
  • 2022 से 2024 तक लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी की थी।
  • इसलिए उम्मीद थी कि वह दिल्ली के भी कप्तान बन सकते हैं, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी नहीं ली।

PunjabKesari
दिल्ली के लिए ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं राहुल

  • हालांकि कप्तानी छोड़ने के बावजूद, राहुल दिल्ली के लिए एक बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
  • वह IPL के सबसे कंसिस्टेंट बल्लेबाजों में से एक रहे हैं।
  • 2018 से 2024 के बीच 7 में से 6 सीजन में 500+ रन बना चुके हैं।

अक्षर के लिए कप्तानी की चुनौती

  • अब अगर अक्षर पटेल कप्तान बनते हैं, तो उनके सामने एक बड़ी चुनौती होगी।
  • एक ऑलराउंडर के तौर पर अक्षर ने बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है।
  • लेकिन IPL में कप्तानी का ज्यादा अनुभव उनके पास नहीं है। अब देखना होगा कि दिल्ली कैपिटल्स किसे अपना कप्तान चुनती है या नहीं। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

rajesh kumar

Related News