रिजिजू की कांग्रेस से अपील, कहा- रामजस कॉलेज में उत्पन्न विवाद से रहे दूर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 28, 2017 - 11:45 AM (IST)

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में उत्पन्न विवाद से कांग्रेस को अलग रहने का आग्रह करते हुए कहा कि यह वास्तविक रूप से राष्ट्रवादियों और वाम अतिवादियों के बीच की वैचारिक लड़ाई है। रिजिजू ने ट्वीट कर कहा, वंशवादी पार्टी, कृपया इससे दूर रहे। यह राष्ट्रवादियों और धुर वाम विचार की लड़ाई है। भारत को मजबूत करने के लिए क्या फायदेमंद होगा यह लोगों को तय करने देना चाहिए।’ 

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज के एक कार्यक्रम में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नेता उमर खालिद और शहला रशीद को बुलाने के मामले ने हिंसक रूप ले लिया था। कॉलेज के एक कार्यक्रम में जेएनयू के इन दोनों लोगों को बुलाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रामजस कॉलेज में हंगामा किया था जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने उनका निमंत्रण वापस ले लिया था। इस दौरान एबीवीपी और आइसा के कार्यकर्ताओं के बीच ङ्क्षहसक झड़प हुई थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News