रात में मुंह छिपाए पुडुचेरी की सड़क पर निकलीं किरण बेदी

punjabkesari.in Saturday, Aug 19, 2017 - 01:00 PM (IST)

नई दिल्ली: पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी शुक्रवार रात महिलाओं की सुरक्षा का जायजा लेने सड़कों पर निकली। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की जिसमें वह एक स्कूटर की पिछली सीट पर दुपट्टे से अपना मुंह छिपाये बैठी हुई है। किरण बेदी ने ट्वीट कर लिखा कि उन्हें लगता है कि पुडुचेरी में महिलाएं रात में भी सुरक्षित हैं लेकिन वह पुलिस को कुछ उपायों का सुझाव देगी जो सुरक्षा के लिए जरूरी है।

 


किरण बेदी भारतीय पुलिस सेवा की सेवानिवृत्त अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, भूतपूर्व टेनिस खिलाड़ी और राजनेता हैं। साल 1972 में भारतीय पुलिस सेवा में सम्मिलित होने वाली वे प्रथम महिला अधिकारी हैं। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए अपनी कार्य-कुशलता का परिचय दिया ह। वे संयुक्त आयुक्त पुलिस प्रशिक्षण तथा दिल्ली पुलिस स्पेशल आयुक्त (खुफिया) के पद पर कार्य कर चुकी हैं। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News