Mumbai Building Fire: मुंबई के पॉश जुहू इलाके की 11 मंजिला इमारत में लगी आग, मचा हड़कंप
punjabkesari.in Thursday, Jun 11, 2026 - 10:00 AM (IST)
Mumbai Residential Building Fire : मुंबई के सबसे वीआईपी और पॉश इलाकों में शुमार जुहू से सुबह-सुबह आग लगने की खबर सामने आई है। यहां आज सुबह एक 11 मंजिला आलीशान रिहायशी इमारत (Residential Building) की छठी मंजिल पर अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मोर्चे पर पहुंच गईं। राहत की बात यह है कि इस हादसे में अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग आरोग्य निधि अस्पताल के पास स्थित मनीषा बिल्डिंग में लगी और इसकी सूचना सुबह 7:43 बजे मिली। अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की छठी मंज़िल पर लगे एक एसी तक ही सीमित थी।
अधिकारी ने कहा कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक अधिकारी ने बताया कि कम से कम चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। खबर प्रसारित होने तक आग बुझाने का काम जारी था। अधिकारी ने बताया कि मौके पर पुलिस, एक निजी बिजली कंपनी, वार्ड कार्यालय और एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों को भेजा गया।
