केरल: कन्नूर में RSS के दफ्तर पर फेंका गया बम, इलाके में फैली सनसनी
punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 11:57 AM (IST)

केरल: केरल के कन्नूर जिले के RSS के दफ्तर पर फेंकने की खबर सामने आई है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार, यह घटना आज सुबह हुई, हमले में इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए। आगे की जांच जारी है। इस घटना में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
केरल: कन्नूर जिले के पय्यानुर में RSS कार्यालय पर बम फेंका गया। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार यह घटना आज सुबह हुई है। घटना में इमारत की खिड़की के शीशे टूटे।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2022
स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि कन्नूर जिला के पय्यनूर में आरएसएस दफ्तर पर बम फेंका गया। यह घटना आज सुबह हुई। वारदात के दौरान इमारत में लगी खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। हालांकि अभी ये पता चल नहीं पाया है कि हमला किसने किया। बताया जा रहा है कि RSS का जहां कार्यालय स्थित है, उसके नजदीक ही स्थानीय पुलिस स्टेशन भी है। हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।