मंकीपाॅक्स का कहर जारी, केरल में ब्रिटेन से लौटे 7 साल के बच्चे में दिखे लक्षण, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 02:29 PM (IST)

कोच्चि:  देश में मंकीपाॅक्स का कहर जारी है।  केरल में एक बार फिर से एक संदिग्ध मामला सामने आया है। दरअसल,  सात साल के एक बच्चे को मंकीपॉक्स होने का संदेह है। जिसके बाद बच्चे को  केरल के कन्नूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे से लिए गए सैंपल को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे में भेज दिया गया है जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। 

वहीं, एक न्यूज चैनल के मुताबिक, यह बच्चा ब्रिटेन से लौटा है और इसमें मंकीपॉक्स के समान सभी लक्षण है।  बच्चे को  आइसोलेशन वार्ड में निगरानी के लिए रखा गया है। बता दें कि इससे पहले भी केरल में जो पहले दो मामले सामने आए थे, वे मरीज भी संयुक्त अरब अमीरात से लौटे थे।  बता दें कि अब तक देश में मंकीपॉक्स के 9 मामले सामने आ चुके हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Recommended News

Related News